फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक ने एसओ पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। गांव प्रागपुर में 19 मार्च को हुए झगड़े के मामले में पुलिस द्वारा एक सैनिक का शांतिभंग में चालान किया गया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी से एसओ ने एक लाख रुपये रिश्वत ली है। इतना ही नहीं उसे बगैर गुनाह थाने में बैठाए रखा गया। दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव प्रागपुर निवासी विनेश कुमार सेना में तैनात हैं। उन्होंने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह श्रीनगर में तैनात हैं। 19 मार्च को नामजद लोग गांव के शिवपूजन को पीट रहे थे। गांव निवासी प्रेमवीर जब बचाने गया तो उसको भी पीटा। इस दौरान प्रेमवीर के पुत्र ने उसे फोन किया और बताया कि नामजद पिता को पीट रहे हैं। जब वह गांव पहुंचा तो आरोपियों ने उसे व साथ आए दो अन्य लोगों को लाठी-डंडे से पीटा। विपक्षी ने पुलिस को बताया कि वह व उसके साथी गांव में आकर फायरिंग कर रहे हैं जबकि उसके पास कोई असलहा नहीं था। वह जब थाने में शिकायत करने गया तो उसे बैठा लिया और टॉर्चर किया गया और हथकड़ी डालकर गांव में दो बार भेजा गया। उसे एनकाउंटर की धमकी दी गई। विनेश का आरोप है कि उसकी पत्नी से एक लाख रुपये लिए गए तब उसका चालान शांतिभंग में किया गया। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से आधारहीन हैं। दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला है, जिसमें पुलिस शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है।
सुरेशचंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें