फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी से जूझती रही बहनें

विज्ञापन
ईशन नदी पुल पर डग्गामार में लटकतीं सबारियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के तमाम दावों के बीच रक्षाबंधन पर रविवार को बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बहनों की भीड़ के चलते रोडवेज बसों का संकट गहरा गया। रोडवेज की बसों में बहनें ठसाठस बैठी नजर आईं। रोडवेज बस स्टैंड पर बहनों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों की अपेक्षा बसों की संख्या काफी कम होने से बहनों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाली बहनों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। फर्रुखाबाद और कन्नौज की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों का टोटा सा रहा।
इटावा जाने केे लिए बहनें घंटों बसों का इंतजार करती रहीं। हालात यह रहे जैसे ही कोई बस आई उसमें बैठने के लिए बहनों के बीच जमकर मारामारी रही। रोडवेज के रक्षा बंधन के लिए किए गए सारे दावे हवा में उड़ते नजर आए। भोगांव, बेवर, कुरावली, किशनी रोडवेज बस स्टैंडों पर बसें बस स्टैंड केे अंदर जाने की बजाए बाहर से ही निकल गईं। बसें कम होने से बाइकों पर चार लोगों तक ने एक साथ यात्रा की।
विज्ञापन

जसराना, अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर पूरे दिन बहनों की भारी भीड़ रही। बसों के आते ही बहनों में सीट पाने को मारामारी रही। जैसे ही बस आती लोग धक्कामुक्की करते हुए सवारियों को उतरने का मौका देने से पूर्व ही खिड़कियों से होकर बच्चे और युवा बसों में घुसते नजर आए।
रक्षा बंधन पर रोडवेज ने बहनों को निशुल्क यात्रा कराई है। बहनों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। बाहरी डिपो की कुछ बसों के बस स्टैंड पर नहीं आकर बाईपास से ही सीधे निकलने की बजह से कुछ परेशानी जरूर हुई है।
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें