बेवर। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर हरि में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर परिवार के लोग ही आपस में लड़ गए। इस दौरान एक युवती को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया गया। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
मानपुर हरि निवासी देशराज ने बताया कि भाई आए दिन मकान के पास कूड़ा डाल देता है। जब मना किया तो वह गाली-गलौज करता है। रविवार को भाई गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर भतीजों ने पुत्री पूजा, पुत्र राजा और दिनेश को पीटकर घायल कर दिया। पुत्री पूजा पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।