श्रीराम मंदिर की नींव में लगने वाली इस रजत शिला का वजन करीब साढ़े चार किलो है। इसमें ब्रज के प्रमुख तीर्थों और देवालयों की रज के साथ पौने दो किलो चांदी का प्रयोग किया गया है। इस रजत शिला को धर्म रक्षा संघ ने बनवाया है।
यह भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज की रज और चांदी से निर्मित शिला, रथ से पहुंचेगी अयोध्या
डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं अमर बिहारी पाठक ने कहा कि इस रजत शिला के साथ हम सभी ब्रजवासियों की भावना एवं भक्ति भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला में समर्पित होंगी। कार्यक्रम में पंडित चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सत्यभान शर्मा, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, संरक्षक आचार्य बद्रीश, संत मोहिनी शरण महाराज, डॉ. सत्यमित्रनंद महाराज, बनवारीलाल गौड़, मुकेश मोहन शास्त्री आदि मौजूद रहे।