प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बजट मिल गया है, इससे करीब एक महीने की जांच का स्टाक हो जाएगा। अगले महीने में संक्रमण की दर अधिक होने की आशंका के चलते इंतजाम किए जा रहे हैं।
एसएन में ये सुविधाएं हैं
- रोजाना 800 नमूनों की जांच की है क्षमता।
- ट्रूनेट मशीन से इमरजेंसी मरीजों की दो घंटे में जांच रिपोर्ट।
- 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड, 13 वेंटिलेटर वाला आईसीयू।
- संक्रमित मरीजों के लिए ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, डायलिसिस सेंटर।
आगरा में 12 नए कोरोना संक्रमित, 18 हुए डिस्चार्ज, ठीक होने वालों की संख्या 1000 के पार