मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकारकण शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सौ शैया अस्पताल से की। उन्होंने जिले में सबसे पहला टीका कंपोजिट स्कूल मदारगेट की छात्रा श्वेता को लगवाया।
डीएम ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। सभी लोग बच्चों का टीकारकण कराकर उनका जीवन सुरक्षित करें। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है।
यह रहे मौजूद
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, एसडीएम निवेदिता शर्मा, इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एके पचौरी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव राय, डॉ. संजीव बहाुदर राव, अरविंद प्रताप सिंह, सुमित कुमार वर्मा, सत्य नारायन सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अंकुर शाक्य, रवींद्र सिंह गौर, डॉ. राजविक्रम सिंह, संजीव वर्मा, संजीव पांडेय मौजूद रहे।
12.79 लाख लोगों ने लिए दोनों डोज
सीएमओ ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 से अब तक कुल 15,81238 प्रथम डोज, 12,79932 द्वितीय डोज तथा 19537 नागरिकों का बूस्टर डोज दी जा चुकी है। इसमें 15-17 आयु वर्ग के 130417 का प्रथम तथा 62178 द्वितीय डोज कोविड टीकाकरण शामिल है।
149 स्थानों पर लगाए शिविर
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि 12 से 14 साल के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण के लिए पहले दिन जिले में 149 स्थानों पर शिविर लगाए गए।