फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रास्ते में जा रही किशोरी से की शर्मनाक हरकत, घर जाकर आरोपी ने खुद लगाई फांसी; इस बात का था डर

Sat, 15 Jul 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

रास्ते में जा रही किशोरी से छेड़खानी करने के बाद युवक घर पहुंचा। उसने कमरा बंद किया और फंदे पर लटक गया। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल ही फंदे से उतार लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
लड़की - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर दी। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। किशोरी ने अपने परिजन को जानकार दे दी। इस पर आरोपी युवक ने अपने घर में पहुंचकर फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत

यहां का है मामला 

सैंया के गांव में शाम को किशोरी अपने घर से बाहर किसी काम से जा रही थी। तभी गांव के युवक ने उसे रोककर अश्लील हरकत कर दी। युवक बदसलूकी पर उतारू हुआ तो किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर युवक भाग निकला। किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद युवक ने अपने घर में फंदा लगा लिया।

ये भी पढ़ें - Flood News:  यमुना किनारे रहने वाले रहें चौकन्ने, रात तक बढ़ेगा पानी; हेल्पलाइन नंबर किया जारी

दरवाजा तोड़कर उतारा फंदे से 

परिजन ने दरवाजा तोड़कर उसे गंभीर हालत में एसएन अस्पताल में दाखिल करा दिया। किशोरी के परिजन ने थाने में तहरीर दी है। उधर, एसीपी पीयूषकांत ने घटना से अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गर्भपात का खेल: गर्भस्थ शिशु कोई भी हो, बताते थे सिर्फ बेटी; कोख के कातिलों की काली करतूत का खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें