फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कों का होगा निर्माण, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
कासगंज अमर उजाला असर की खबर से संबंधित फोटो लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष सड़क निर्मा? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जर्जर हाल सड़कों से आगामी दिनों में बाशिंदों को निजात मिलने की उम्मीद है। अमर उजाला ने जर्जर हाल सड़कों के मुद्दों को उठाया। इन मुद्दों पर जन प्रतिनिधियों ने गौर किया। मोहनपुर से सहावर, मोहनपुर से गंजडुंडवारा, अमांपुर से सिढ़पुरा सहित अन्य 46 सड़कों के प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजे हैं। इनको वरीयता सूची में भेजा गया है। विधायकों की संस्तुति के साथ सांसद ने सड़कों के प्रस्ताव योगी सरकार के बजट में शामिल करने के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह से अमर उजाला ने जब जर्जर हाल सड़कों के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कार्रवाई के संबंध में जानकार दी। उन्होंने कहा कि प्रथम वरीयता में शामिल की गईं 46 सड़कों के प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य होगा। यूपी सरकार का बजट आने वाला है। इस बजट में यह प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में कुल 125 सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिनकी लागत करीब 2000 करोड़ रुपये की है।
सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा : हरिओम वर्मा
कासगंज। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि मोहनपुर-सहावर, मोहनपुर-गंजडुंडवारा सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा और अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग का शीघ्र निर्माण होगा।
विज्ञापन

शीघ्र बनेगा पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग- देवेंद्र राजपूत
कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि सोरोंजी की परिक्रमा मार्ग का शीघ्र निर्माण होगा। इसके अलावा लहरा मार्ग का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने दिया सड़क निर्माण का भरोसा
कासगंज। भाजपा के नेता प्रदीप रघुनंदन ने लखनऊ में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने सहावर से मोहनपुर व मोहनपुर से गंजडुंडवारा मार्ग के निर्माण की मांग की। इस पर लोक निर्माण मंत्री ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही इस जर्जर मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा के आशीष वर्मा, राजकुमार पांडे, प्रवीन शर्मा, सोनी पांडे, अशोक श्रीवास्तव, शशि मोहन, पंकज त्रिवेदी, रामपाल, सुबोध शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें