फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः खून से लथपथ मिली एक साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 01 Nov 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
एटा जनपद के थाना मलावन में एक साल की मासूम खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी मकान बनाने आये राज-मिस्त्री पर लगा है। बच्ची को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज-मिस्त्री गायब है जिसकी तलाश के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में दंपती मकान बनवा रहे थे। गुरुवार से ही काम आरंभ किया गया था। लेबर के रूप में दोनों पति-पत्नी सहायता कर रहे थे। दोपहर बाद पत्नी भैंस को चारा डालने और दूध दुहने चली गई, इधर पति बाजार तक सामान लेने चला गया। इस दौरान उनकी एक साल की बेटी अकेली खेल रही थी। 

सायंकाल लौटे दंपती ने देखा कि बच्ची दर्द से तड़प रही है, उसके संवेदनशील अंगों से खून का रिसाव हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसकी गंभीर हालत देख आगरा रेफर कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सकीट रामनिवास का कहना है कि थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में एक साल की बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिली है, पड़ताल की जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बीसागर का कहना है कि यहां स्लाइड बनाने की सुविधा नहीं है, आगरा से स्लाइड बनकर आने के बाद ही पता चला कि दुष्कर्म हुआ है, हालांकि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से रक्तस्त्राव हो रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें