फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: डेंगू पीड़ित महिला मरीज से दुष्कर्म का आरोपी कंपाउंडर गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाकर दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थाना उत्तर में रेप की धारा में केस दर्ज हुआ था। उसी समय से पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ आरोपी की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नीरज निवासी पोपगढ़ थाना खैरगढ़ को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बता दें कि विगत तीन अक्तूबर को आरोपी ने महिला को उपचार के दौरान नशीला इंजेक्शन लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। 

विज्ञापन

ये था मामला

फिरोजाबाद जिले के एक नर्सिंग होम के कंपाउंडर पर महिला मरीज के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था। आरोप के अनुसार, कंपाउंडर ने महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार को फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपी को उसी नर्सिंग होम के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह मामला फिरोजाबाद जिले के उत्तर इलाके के एक नर्सिंग होम का था। घटनाक्रम के मुताबिक, तीन अक्तूबर 2021 को रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने उत्तर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता उस वक्त डेंगू से पीड़ित थी। वह अपना इलाज कराने उत्तर कोतवाली इलाके के आर्य नगर स्थित एक नर्सिंग होम में गयी थी। यहां अस्पताल के कंपाउंडर नीरज पुत्र छोटेलाल निवासी पोपगढ़ थाना खैरगढ़ ने,पीड़िता को भर्ती होने के दूसरे दिन नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किसी काम से उसी नर्सिंग होम में आया हुआ है, जहां उसने घटना को अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें