फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म: युवक ने झाड़ियों में ले जाकर लूटी अस्मत, हिरासत में लिया आरोपी

Fri, 10 Sep 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे थाने ले गए, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी अजीतगंज थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार की शाम गांव में जा रही एक किशोरी को आरोपी ने पकड़ लिया। उसे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम गांव में किसी के घर काम से जा रही थी। आरोपी अंशुल ने उसे पकड़ लिया और खींच कर झाड़ियों ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे थाने ले गए, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

एसपी अशोक कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
कासगंज में बुखार का कहर: बालिका, प्रधानाचार्य और जनऔषधि कर्मी सहित छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
चौहरा हत्याकांड: हत्यारोपी का डीएनए कराएगी नोएडा पुलिस, ऐसे खुला था साढ़े तीन साल तक बेसमेंट में 'दफन' हत्या का राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें