फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रेलिंग से बाइक टकराने पर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर बच्ची की मौत, मौसी ने भी तोड़ा दम, दो घायल

Wed, 20 Jul 2022 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कुरावली क्षेत्र में फ्लाईओवर पर रेलिंग से बाइक टकराने से उस पर बैठी बच्ची 25 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल उसकी मौसी ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में गांव फतेहजंगपुर के पास फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में सात वर्षीय बालिका की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत हो गई। जिला अस्पताल में घायल मौसी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


एटा के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरांव निवासी मीना देवी अपनी सात वर्षीय पुत्री प्राची के साथ मंगलवार को थाना बिछवां क्षेत्र के गांव मरहरी स्थित मायके तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। तेरहवीं में शामिल होने के बाद बुधवार की दोपहर वह बहन ममता और उसके पुत्र योगेंद्र निवासी गांव गिरौरा जनपद एटा के साथ बाइक से वापस जा रही थीं। 

बाइक से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी मासूम 

बाइक जब थाना कुरावली क्षेत्र में गांव फतेहजंगपुर के पास फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद सात वर्षीय प्राची उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीना देवी, योगेंद्र व ममता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद 45 वर्षीय ममता ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने प्राची व ममता के शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

25 फीट नीचे सड़क पर गिरी थी बच्ची 

फ्लाईओवर पर बुधवार को हुए हादसे में सात साल की मासूम प्राची को खोने के बाद मां मीना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। डिवाइडर से टकराने के बाद मीना की गोद से छिटक कर मासूम करीब 25 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी थी। मां मौसी और भाई फ्लाईओवर पर ही गिर गए थे। 
 

मैनपुरी शहर में बुजुर्ग महिला की मौत 

मैनपुरी शहर में आगरा रोड पर स्टेडियम के पास टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में कुर्रा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय महिला सियारानी की मौके पर ही मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में जा रही थीं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें