फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, मंदिर में किया देहरी पूजन

Wed, 20 Jul 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं मंदिरों में दर्शन के लिए जाता रहता हूं। वृंदावन आकर बहुत अच्छा लगा है। 
विज्ञापन
देहरी पूजन करते केरल के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने श्री बांकेबिहारी मंदिर में पूजा कर ठाकुरजी से आशीर्वाद किया। मंदिर में देहरी पूजन भी किया। दर्शन-पूजन के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं मंदिरों में दर्शन के लिए जाता रहता हूं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र की ओर से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया है। इसी कार्यक्रम में आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। 

आधे घंटे तक मंदिर में रहे

केरल के राज्यपाल अपने मित्र के आमंत्रण पर वृंदावन पहुंचे। वह यहां करीब आधे घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर में सजाए गए फूल बंगला को निहारा। उन्होंने कहा कि कानपुर के रहने वाले मित्र ने भक्ति भाव से मंदिर में फूल बंगला सजाया है। उन्होंने आमंत्रण दिया और मुझे ठाकुरजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। 

पीएफआई पर यह कहा 

केरल के राज्यपाल ने पीएफआई के वायरल डॉक्यूमेंट के सवाल पर कहा कि इसमें क्या नई बात है, किसी को बुखार जब तेज होता है तो वह बकवास करता है। किसी को बकवास करने में कोई पाबंदी नहीं है। आजाद देश है। इन लोगों को जितना ज्यादा अहमियत देंगे, उतना उनकी मदद होगी। ऐसे लोगों को इग्नोर करना चाहिए। उनके कहने से क्या होता है ? 

विज्ञापन



 

विज्ञापन

'देश में सब ठीक चल रहा है'

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम समाज के लिए कोई अलग तरह का माहौल नहीं है, देश में सब ठीक है। 1947 में इस देश का बंटवारा हुआ है। अलगवादी सोच के बहुत से लोग हैं, जो बंटवारा होने के बावजूद भी अपनी सोच को समाप्त नहीं कर सके। यहां सभी प्यार मोहब्बत से रह रहे हैं। 

'मैं मंदिरों में जाता रहता हूं'

उन्होंने कहा कि मैं तो पिछले सप्ताह तिरुपति में था। केरल के मंदिर से लेकर कानपुर के मंदिरों में भी जाता रहा हूं। उन्होंने कहा कि कानपुर मेरा चुनाव क्षेत्र भी रहा है। यहां (वृंदावन) हमारे मित्र द्वारा फूल बंगले के दर्शन करने आए हैं। यहं बहुत लोग आते हैं, रसखान भी यहां के भक्त रहे हैं। मेरा आचरण ही मेरा संदेश है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें