भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन की सूचना प्रातः 5.50 बजे मिली। उनका निधन दिल्ली में प्रातः 4.30 बजे हुआ है। वहां से उनका पार्थिव शरीर आगरा के धौलपुर हाउस स्थित उनके आवास पर लाया गया। सांसद हरद्वार दुबे की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई मंत्री आगरा पहुंच गए हैं। हरद्वार दुबे हरद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को हुसैनाबाद, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
ये भी पढ़ें - 'पापा का साथ नहीं छोडूंगा': घर लौटने के लिए पत्नी की शर्त, पति ने लिया ऐसा फैसला; आप भी कहेंगे बेटा हो तो ऐसा
आगरा में मजबूत की भाजपा की नींव
पूर्वांचल में जन्मे हरद्वार दुबे ने आगरा में भाजपा की नींव को मजबूत करने का काम किया। हरद्वार दुबे भाजपा के पांच पांडवों में से आखिर पांडव बचे थे। हरद्वार दुबे से पहले राजकुमार सामा, भगवान शंकर रावत, रमेशकांत लवानिया, सत्य प्रकाश विकल का निधन हो चुका है। इन सबको भाजपा का पांच पांडव कहा जाता था।
ये भी पढ़ें - विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग: फोन कर मायके में दी सूचना, बोली- ससुराल वालों ने कर दी हद...,अब नहीं जीना