फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह खिलाड़ियों का स्टेट कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 15 Sep 2023 09:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह खिलाड़ियों का स्टेट कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन


- जनपद लौटने पर किया गया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले के छह खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन पाया है। मथुरा में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हुई प्रतियोगिता में उनके बेहतर प्रदर्शन क बाद उनका चयन हुआ है। इनमें से पांच खिलाड़ी एसडीसीजेड कराटे क्लासेज के हैं। शुक्रवार को उनका संस्था पर स्वागत किया गया।

करांटे प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मथुरा में आयोजित हुई मंडलीय करांटे चयन प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से छह खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता केलिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में एसडीसीजेड क्लासेज के ऋषभ पाल, वैभाव पाल, प्रज्ञा पाल, रमाकांत और अनुभव शामिल हैं। जबकि एके इंटर कॉलेज बरनाहल से हिमांशु ने प्रदेश स्तरीय करांटे चयन प्रतियोगिता के लिए चयन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक एके कॉलेज बरनाहल अजय कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें