मैनपुरी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मंगलवार को क्रिश्चियन मैदान में भरे पानी को निकलवाया गया। शाम के समय जिलाधिकारी ने यहां स्थित हेलीपैड को देखा।
जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर तैयारी चल रही थीं। सड़कों की साफ सफाई के साथ ही डिवाइडर की रंगाई पुताई हो रही है। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने पंप लगाकर क्रिश्चियन मैदान में भरे पानी को निकाला। इसके साथ ही मैदान की साफ सफाई की। शाम के समय जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने क्रिश्चियन मैदान की स्थिति को देखा। उन्होंने यहां बने हेलीपैड का भी जायजा लिया। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहां होगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ विनोद कुमार, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, एएसपी मधुवन कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।