मैनपुरी। खून की कमी सें किसी भी मरीज का जीवन खतरे में न पड़े। इसे देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन एक अक्तूबर को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर सकता है।
अमर उजाला फांउडेशन की ओर से एक अक्तूबर को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि 18 साल से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति शिविर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के 24 घंटे के अंदर दान किया गया रक्त पूर्ण हो जाता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति की सभी प्रकार की जांच भी नि:शुल्क की जाती हैं। रक्तदान करने के बाद शरीर में नया रक्त बनता है जो संबंधित व्यक्ति के लिए लाभदायक होता है।
--------
फोन पर कराएं पंजीकरण
अगर आप भी रक्तदान करके दूसरों की जान बचाना चाहते हैं तो आप अपना रजिस्ट्रेशन आज ही करा लें। आप हमारे मोबाइल नंबर 9536901641 पर सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक फोन कर सकते हैं।