फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों देखी: ये सत्संगी या कुछ और...., बच्चे- महिलाएं थीं आगे; पुलिस पर बरसने लगे पत्थर

Mon, 25 Sep 2023 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

राधास्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों ने आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया। सत्संगियों ने चारों तरफ से पुलिस को घेरकर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें सीओ और कई पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त कर दिए।
 
विज्ञापन
आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़ रहे संत्सगी, एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग में शाम को बवाल हो गया। पुलिस सत्संगियों को खदेड़ रही थी, सत्संगी पत्थर बरसा रहे थे। महिलाएं, युवा सभी शामिल थे। इससे आसपास कॉलोनियों में भी दहशत रही। गणेश बाग निवासी जगदीश हिरानी ने बताया कि हम तो सोचते थे कि ये लोग सत्संग करते हैं। यहां तो पुलिस पर पत्थर चला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमसे ज्यादा बाहर रह रहे हमारे बच्चे डरे हुए हैं। पल-पल फोन कर पूछ रहे हैं। दयालबाग मार्केट जाकर दूध का पैकेट लाने में भी डर लग रहा है। पथराव देख हमारी कॉलोनी से कोई नहीं निकला। सब लोग घूम कर कमला नगर मार्केट से सामान ला रहे हैं। वैष्णो धाम की साक्षी सिंह ने बताया कि हम तो टीवी में देखते थे कि जम्मू-कश्मीर में पत्थर फेंकते हैं आर्मी के लोगों पर। आज हकीकत में देखा पत्थरबाज कैसे होते हैं। पूरी कॉलोनी में दहशत है।

ये भी पढ़ें -  सत्संगियों का बवाल: कायराना हरकत... गलवान जैसे कील लगे डंडों से हमला, दुश्मन की जान लेने के लिए होते थे प्रयोग
विज्ञापन




 

काॅलोनियों में दहशत की खबर जोड़
दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि बसेरा, एलोरा एंक्लेव, मधुवन एंक्लेव, अदन बाग, सरला बाग, जीवन ज्योति, प्रतीक्षा एंक्लेव, कबीर कुंज, मीना एंक्लेव, पुष्पांजलि एक्सटेंशन आदि काॅलोनियों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फ्लैग मार्च किया जाए।

ये भी पढ़ें -  सत्संगियों का हमला: चीन की सेना की तरह कंटीले हथियारों का इस्तेमाल... बुलडोजर के सामने अड़े, न तोड़ने दिया गेट



 
विज्ञापन

हथियार तैयार रखो...
हथियार तैयार रखो, बवाल होने वाला है। यह अफवाह भी टकराव के दौरान फैलती रही। कई पुलिसकर्मियों को यह सूचना भी मिली। सत्संगियों ने पीछे हॉस्टल में लोग छुपा रखे हैं। मकानों की छत्तों पर सत्संगी मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसे संदेश प्रसारित होते रहे।

ये भी पढ़ें -  सत्संगियों का बवाल: मासूमों को ढाल बनाकर पथराव... बच्चों, किशोरों और महिलाओं को किया आगे, डर से फफक पड़ी बच्ची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें