एत्मादपुर। क्षेत्र के 37 गांवों में जल्द ही 3.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को निर्माण होगा। विधायक राम प्रताप चौहान के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी दी है। विशेष सचिव ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विधायक एत्मादपुर ने बताया कि उन्होंने 68 गांवों में सड़क निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। इसमें से 37 गांवों के लिए सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है।
अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण ने जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी को 3.70 करोड़ रुपये की लागत से 37 गांवों में सड़क निर्माण कराए जाने को पत्र भेजा है। विधायक के मुताबिक दीपावली के बाद एत्मादपुर से बरहन सड़क के चौड़ीकरण का काम भी प्रारंभ हो जाएगा।