फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: शिक्षिका की मौत के मामले में डीआईओएस और बाबू पर रिपोर्ट दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में प्रवक्ता के पद पर तैनात नीता चतुर्वेदी की 27 फरवरी 2021 को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में मौत हो गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर डीआईओएस और बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और शिक्षा विभाग के तत्कालीन बाबू के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका शिक्षिका के पति की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मैनपुरी के इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में प्रवक्ता के पद पर तैनात नीता चतुर्वेदी की 27 फरवरी 2021 को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में मौत हो गई थी। उनके पति धीरेंद्र चतुर्वेदी ने सीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र दिया था कि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और तत्कालीन विभागीय बाबू कौशलेंद्र मिश्रा के कारण पत्नी की मृत्यु हुई। 

यह है मामला

मृतका के पति ने बताया कि कौशलेंद्र मिश्रा द्वारा शिक्षिका के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत की गई थी। इसमें बिना उनका पक्ष सुने वेतन रोक दिया गया। इसके बाद कई बार शिक्षिका नीता चतुर्वेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने अपने अभिलेख प्रस्तुत किए, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आरोप-प्रत्यारोप के चलते हो रही बदनामी के चलते शिक्षिका मानसिक रूप से परेशान रहने लगीं और उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

उन्होंने मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक और बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने कराई। मामले में सीजेएम अमित सिंह ने दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अवगत कराने के लिए कोतवाली मैनपुरी पुलिस को आदेशित किया था। इसी आदेश पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और तत्कालीन बाबू कौशलेंद्र मिश्रा के विरुद्ध कोतवाली मैनपुरी में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें