फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छात्रा के बयान दर्ज कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। आगरा से ऑटो में वापस घर जा रही टूंडला की छात्रा के साथ ऑटो चालक व दो अन्य युवकों ने बुढ़िया के ताल के पास खेत में दुष्कर्म किया था। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार न्यायालय में बयान दर्ज कराए। वहीं फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। फरार चल रहे तीसरे आरोपी योगेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। टीमें आरोपी के परिचतों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही हैं। अन्य संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें