रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। रेलवे की तरफ से ग्रीष्मकालीन विशेष एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। आगे पढ़ें और देखें निरस्त ट्रेनों की सूची और निरस्त करने का कारण...
रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी आने के बाद ग्रीष्मकालीन विशेष 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पर्यटकों के लिहाज से शुरू की गईं इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई है। इसके बाद रेलवे ने इन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दरभंगा जंक्शन-अहमदाबाद ट्रेन को 19 जुलाई और 30 अगस्त को, वापी इज्जत नगर ट्रेन को 16 जुलाई और 27 अगस्त को इज्जत नगर-वापी ट्रेन को 17 जुलाई और 28 अगस्त को निरस्त की है।
वलनाड-जम्मूतवी ट्रेन को 17 जुलाई और 28 अगस्त को, जम्मूतवी-वलसाड ट्रेन को 18 जुलाई और 29 अगस्त को, इंदौर जंक्शन-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन को 26 जुलाई और 30 अगस्त को निरस्त कर दिया है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-इंदौर जंक्शन ट्रेन को 28 जुलाई और एक सितंबर को भी निरस्त कर दिया है।
इसके अलावा मुंबई सेंट्रल-बनारस ट्रेन को 19 जुलाई और 30 अगस्त को, बनारस-मुंबई सेंट्रल ट्रेन 21 जुलाई और एक सितंबर को, अहमदाबाद-पटना जंक्शन ट्रेन को 24 जुलाई और 28 अगस्त को, पटना जंक्शन-अहमदाबाद-दरभंगा जंक्शन ट्रेन को 17 जुलाई और 28 अगस्त को भी निरस्त कर दिया गया है।