फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एडीआरएम साहब, इस टंकी के पानी को पीकर दिखाइए', यह सुनकर छूट गया रेल अफसरों का पसीना

Wed, 02 Oct 2019 10:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों से पूछताछ करते यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में मंगलवार को रेलवे अधिकारियों को उस वक्त पसीना आ गया, जब स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे रेलवे बोर्ड-यात्री सेवा समिति के चेयरमैन ने रेल यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की पोल खोल दी। 
विज्ञापन


चेयरमैन भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर टंकी के पास जाकर बोले, 'इस पानी को आप पी सकते हैं एडीआरएम साहब। चलिए, मैं भी पीता हूं, टोटियों में जंग लगी है। चले टंकियों को देखें, कब से साफ नहीं हुई। कुछ तो ध्यान रखो यात्रियों की सुविधाओं का..।' 

रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश रत्न, सुरेश भगत, हरीओम भनोड, रिजीव शर्मा ने मथुरा के भूतेश्वर, वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें भूतेश्वर स्टेशन पर पानी की टंकी व टोंटी में हरे रंग की फंगस लगी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख चेयरमैन ने रेल अफसरों की जमकर क्लास लगाई। इसके अलावा भूतेश्वर स्टेशन पर शौचालय की स्थिति को देखा, शौचालय भी बहुत खराब हालत में मिला। यही हाल वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन का रहा। टीम अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत करेगी। 

ट्रेनों में लगेंगे दो इंजन, बचेगा समय, बढ़ेगी गति 

यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न ने बताया कि आगामी वर्ष में लंबी दूरी की ट्रेनों में दो इंजन लगेंगे। इससे ट्रेनों की गति व यात्री ले जाने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही कई स्थानों पर ट्रेनों के इंजन बदलने पड़ते हैं, इससे समय बचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें