फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक कुलसचिव परीक्षा के लापता के पोस्टर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्रसभा की ओर से सहायक कुलसचिव (परीक्षा) पवन कुमार के लापता के पोस्टर लगाए गए। उस पर ढूंढने वालों के लिए 100 रुपये का इनाम लिखा गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सहायक कुलसचिव (परीक्षा) पवन कुमार कई दिनों से अपनी सीट पर नहीं मिल रहे हैं। इससे छात्र परेशान हैं। मार्क्स वेटिंग (एमडब्ल्यू), प्रीवियस मार्क्स वेटिंग (पीएमडब्ल्यू) जैसी समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों को प्रवेश लेने में परेशानी आ रही है। विश्वविद्यालय में आगरा के अलावा अलीगढ़ के मंडल के सभी जिलों से रोजाना छात्र आकर यहां परेशान हो रहे हैं। इसलिए छात्र हित में सहायक कुलसचिव को ढूंढने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है। विरोध प्रदर्शन में पवन कुमार, रोहन के साथ विभिन्न कार्यों से आए विद्यार्थी भी शामिल हुए।
स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी दवा लेकर नियमित रूप से काम कर रहा हूं। शासन स्तर से मांगी रिपोर्ट तैयार कराने के साथ डिग्री वितरण के लिए लिफाफे तैयार कराए जा रहे हैं। इस काम के लिए एजेंसी भी जाना पड़ रहा है। गोपनीय विभाग व परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भी बैठकर काम करवा रहे हैं। - पवन कुमार, सहायक कुलसचिव, परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें