हर बार मिलता हैं भरोसा
14 साल से हम लोग टूटी सड़कें, जलभराव और मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। जनप्रतिनिधि हर बार निदान का भरोसा देते हैं, पर करते नहीं। - शिव कुमार
नहीं हुए विकास कार्य
बारिश में गलियों में पानी भर जाता है और सड़कें टूटी होने से और परेशानी होती है। नगर निगम, विधायक निधि किसी से भी हमारी गली में विकास कार्य नहीं हुए। - आशुतोष दीक्षित
रिश्तेदारों को नहीं बुलाते
नालियां, सड़क और सफाई न होने से रिश्तेदारों को भी बुलाने में शर्म आती है। बच्चे न गलियों में खेल पा रहे और न ही हम लोग बाहर भेजते हैं। - शशि शर्मा
नहीं हो रही कोई सुनवाई
12 साल से जलभराव और बदहाल स्थितियां देख रहे हैं। वोट लेने सभी आते हैं, लेकिन विकास कार्य कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं तो कोई सुन नहीं रहा। सपना
15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें