फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार रोकने के लिए पोस्टर मुहिम शुरू, कोई रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत

Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में खुला विजिलेंस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विजिलेंस आगरा सेक्टर ने पोस्टर मुहिम शुरू की है। सरकारी विभागों में पोस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं। इसमें लोगों से अपील की जा रही है कि रिश्वत लेने वालों की गोपनीय शिकायत करें। पोस्टर में हेल्पलाइन नंबर भी लिखा है, जिस पर सीधे शिकायत भी की जा सकती है।  
विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाला: मथुरा के 62 आईटीआई से होगी 23 करोड़ रुपये की रिकवरी

उत्तर प्रदेश में विजिलेंस के 13 सेक्टर हैं। आगरा सेक्टर में आठ जिले आते हैं। इनमें आगरा के साथ फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस हैं। विजिलेंस में लोग रिश्वत मांगने की शिकायत करते हैं। नए साल पर विजिलेंस ने सरकारी विभागों में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है, जिससे लोग सीधे कॉल से शिकायत कर सकें। 
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे हादसा: एक घंटे तक चीखता रहा पति, मदद को नहीं आया कोई, कार में जिंदा जल गई पत्नी

पोस्टर मुहिम से जहां लोगों को शिकायत करने में आसानी होगी, वहीं विभागीय कर्मचारियों को भी मन में कार्रवाई का डर सताएगा। पोस्टर में भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए विजिलेंस का हेल्पलाइन नंबर 9454401866 लिखा गया है। 
विज्ञापन


इन विभागों में लगेंगे पोस्टर 
भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नहर एवं सिंचाई विभाग, आगरा विश्वविद्यालय, तहसील परिसर में पोस्टर लगाए जाएंगे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें