आगा में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका शास्त्रीपुरम रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 312 तक पहुंच गया। पानी और सीवर लाइन की खोदाई के बाद फैली मिट्टी पर पानी का छिड़काव न करने और हर दिन जलाए जा रहे कचरे के कारण पार्टिकुलैट मैटर की मात्रा में अप्रत्याशित उछाल आया है जो सात गुना से ज्यादा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बृहस्पतिवार को शाम को हवा की गुणवत्ता बताने वाले एयर क्वालिटी इंडेक्स को जारी किया, जिसमें आगरा का एक्यूआई 272 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में हैं जो अस्थमा और फेफड़ों के रोगियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। बोर्ड की रिपोर्ट में आगरा में बेहद सूक्ष्म धूल कण पीएम 2.5 की मात्रा सामान्य से 7 गुना से ज्यादा निकली।
शास्त्रीपुरम की हवा सबसे खराब
जगह - एक्यूआई
संजय प्लेस - 270
मनोहरपुर - 268
शाहजहां पार्क - 293
शास्त्रीपुरम - 312
सेक्टर-3 आवास विकास - 300
सांसों में ऐसे घुला हुआ है जहर
प्रदूषण तत्व न्यूनतम सामान्य अधिकतम
पीएम 2.5 कण 133 317 459
पीएम 10 कण 143 272 465
कार्बन मोनोऑक्साइड 14 44 90
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 25 55 88