आगरा। डीएपी खाद उपलब्ध न होने पर किसानों ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। विकास भवन के गेट पर ताला लगा दिया। जिला कृषि अधिकारी का घेराव किया। शासन और प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में किसान विकास भवन पहुंचे थे। कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही। 48 घंटे में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं कराई जाती तो किसान कमिश्नरी में ताला लगा देंगे। सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, आकाश शुक्ला, आकाश चाहर, अमन चाहर, ललित यादव मौजूद रहे।