फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर मीडियाकर्मी से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आगरा रोड स्थित एक होटल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खाना खाने आए एक मीडियाकर्मी से अभद्रता की। आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में थे और थाने लाकर उसके साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे की है। पत्रकार राजीव गौतम आगरा से लौटते समय आगरा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां प्राइवेट गाड़ी से थाने में तैनात मुंशी रविंद्र सिंह अपने अन्य साथियों संग वहां पहुंच गए और ढाबे की ओर गाड़ी खड़ी कर लाइट जला दी। राजीव ने लाइट बंद करने को कहा, जिस पर रविंद्र ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
फोन कर थाने से अन्य पुलिसकर्मी मौके पर बुला लिए। आरोप है कि जबरन उसे पुलिस की गाड़ी में डाल लिया और कोतवाली में बंद कर दिया। जानकारी होने पर मीडियाकर्मी व भाजपा नेता भी पहुंच गए। पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया और मीडियाकर्मी को पुलिसकर्मियों से छुड़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें