फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: ऑनलाइन धोखाधड़ी के हुए हैं शिकार तो तुरंत इस नंबर पर करें कॉल

Sat, 12 Jun 2021 03:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तत्काल शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 155260 जारी किया है। ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रही है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। जब तक पीड़ित पुलिस के पास पहुंचते हैं, देर हो चुकी होती है। रकम को अपराधी निकाल लेते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए साइबर अपराध पोर्टल का टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करने पर एक्सपर्ट सहायता करेंगे। आगरा पुलिस टोल फ्री नंबर के बारे में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर रही है।

विज्ञापन


सिकंदरा में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को बीमा कंपनी से रकम दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। वहीं एक डांस शिक्षक को ट्यूशन फीस भेजने का झांसा देकर खाते से रकम निकाली गई थी। पीड़ित कई दिन तक पुलिस के चक्कर काटते रहे थे। मगर, रकम वापस नहीं मिल सकी। इस तरह के कई मामले जिला साइबर सेल में आते रहते हैं। पीड़ित जब तक पुलिस से शिकायत करता है, साइबर अपराधी खाते से रकम निकाल चुके होते हैं।

संबंधित खबर- सावधान: अश्लील वीडियो कॉल कर जाल में फंसा रहे साइबर अपराधी, भूलकर भी बन करें ये गलती
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, जितनी जल्दी पीड़ित शिकायत करते हैं, उतनी ही आसानी रकम को वापस कराने में रहती है। अब साइबर अपराध पोर्टल का टोल फ्री नंबर 155260 जारी किया गया है। इस  नंबर पर शिकायत करने पर एक्सपर्ट बात सुनेंगे। वह खातों में हुए लेन-देन को रोकने में प्रभावी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद शिकायत को थाना और साइबर सेल में दर्ज कराना होगा। इससे उचित कार्रवाई करके रकम को वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इससे लोगों की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। साइबर अपराध के मामले में जितनी जल्दी सूचना मिलती है, उतनी ही तत्परता से पुलिस भी कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें