उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दीं। इसके बाद गैंग के सरगना नरेंद्र उर्फ लाला उर्फ अनिल का नाम सामने आया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि नरेंद्र का आपराधिक इतिहास है। वह फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उसके दो भाई पूर्व में मुठभेड़ में मारे गए थे। उसकी एक बहन भी अपराधी है। वह जेल में बंद है।
संबंधित खबर- आगरा डकैती कांड: 9.5 करोड़ का सोना लूट ऑटो से भागे थे बदमाश, रास्ते में ही कर दिया था बंटवारा
नरेंद्र अपने साथी अंशु और प्रभात के साथ फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। उसके पास बाकी का सोना और रकम है। फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में दबिश दी जा रही है। उसके परिवार के लोग और रिश्तेदारों के बारे में पता किया जा रहा है।