फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन की 23 हजार डोज आए, आज 63 बूथों पर लगेगा टीका

Mon, 19 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

45 से अधिक उम्र वालों को मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा। जबकि 18 से 44 साल के लोगों ने स्लॉट बुक कराए हैं। 
विज्ञापन
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना रोधी वैक्सीन की 23 हजार डोज प्राप्त हुए हैं। सोमवार को 63 बूथों पर टीकाकरण होगा। 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए दो दिन के लिए स्लॉट बुक हो गए हैं। डोज आने के बाद अब बुधवार को फिर स्लॉट खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि तीन दिन से वैक्सीन के डोज नहीं मिले थे। रविवार को 23 हजार डोज मिले। ऐसे में देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शहर में एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल समेत 45 बूथों पर सुबह दस बजे से वैक्सीन लगाई जाएगी। 

18 से 44 साल के लोगों के लिए सोमवार और मंगलवार के लिए स्लॉट बुक किए हैं, बाकी के और डोज आने के बाद स्लॉट बुक कराए जाएंगे। 45 से अधिक उम्र वालों को मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

24 घंटे में नहीं मिला नया केस
कोरोना संक्रमण स्थिर होने से शहर फिर चेन की सांस ले रहा है। राहत भरी खबर यह है कि पिछले एक सप्ताह में संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। सक्रिय मरीजों में कमी आई है। रविवार को जिले में 31 सक्रिय मरीज हैं। कोई नया मरीज नहीं मिला। एक मरीज और ठीक होने से अब स्वस्थ होने वालों की तादाद 25232 पहुंच गई है। 

मरीजों के ठीक होने की दर 98.10 फीसदी है। रविवार तक जिले में 13.06 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 25719 मरीज मिल चुके हैं। 456 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें