रफ़रोजाबाद ! तिलक नगर स्थित सुभाष कॉलोनी में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में एक के बाद चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं। चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उत्तर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
मनीष जैन परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र की न्यू तिलक नगर सुभाष कॉलोनी में निवास करते है। बुधवार को पिता वीरेंद्र जैन की उठावनी में हनुमान रोड स्थित राजेंद्र विश्राम गृह गए थे। यहां से वह पत्नी और बच्चों के साथ अपने बड़े भाई के यहां मोहल्ला नई बस्ती चले गए। उधर देर रात बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण के साथ एलसीडी भी चोरी कर ले गए। क्षेत्रीय लोगों ने मनीष और उसके परिजनों को दी। उत्तर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बोधाश्रम निवासी रवि का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती। इसके चलते आए दिन चोरियां हो रही है। गौरव का कहना है कि रात में पुलिस पहरा देने व गश्त करने की बजाए आराम फरमाती है। इसके कारण अब भय सा माहौल बनता जा रहा है। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।