फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बीच वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा भगवान भरोसे

Sun, 06 Oct 2019 08:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर पर सुरक्षा में नहीं तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में आतंकवादी घुसपैठ की सूचना के बाद जहां मथुरा में हाई अलर्ट किया गया है। वहीं तीर्थनगरी वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। मंदिर परिसर एवं द्वारों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

 
मथुरा में हाई अलर्ट जारी होने के बाद भी वृंदावन पुलिस सचेत नहीं हुई है। शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर एवं द्वारों पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहा। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की बेरोक-टोक आवाजाही बनी रही। 

सुबह और शाम यही नजारा मंदिर के प्रवेश द्वार 2 व 3 एवं निकास मार्ग 1 व 4 पर देखने को मिला। वहीं प्रेम मंदिर एवं इस्कॉन मंदिरों पर प्रबंधन ने अपने निजी सुरक्षा गार्डों को गेटों एवं मंदिर परिसर में तैनात कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बोले- हाई अलर्ट जैसा यहां कुछ नहीं

वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि हाई अलर्ट जैसा यहां कुछ भी नहीं है। यहां सामान्य सुरक्षा के इंतजामात हैं। बांकेबिहारी मंदिर पर पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि मथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है। हरियाणा और राजस्थान की सीमाएं भी यहां से जुड़ी हुई हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें