फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में लपके को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गाइड लपकों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसके सादा वर्दी में पहुंची पुलिस ने एक लपके को पकड़ लिया। करीब 10 मिनट तक लपके और पुलिसकर्मी के बीच गुत्थमगुत्था होती रही। बाद में पहुंचे थाना प्रभारी ने लपके को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने पुलिसकर्मियों के साथ सादा वर्दी में लपकों को पकड़ने का प्लान बनाया। आगरा गेट के पास पर्यटक गाड़ी को रोक रहे गाइड लपके टपोला खान को पकड़ लिया।
आरोपी लपके की चौकी इंचार्ज से गुत्थमगुत्था हो गई। इस दौरान एक लपका भागने में सफल रहा। करीब 10 मिनट बाद थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लपके को लेकर थाने आए। लपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें