फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में आकर एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर पड़ोसियों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चित्राहाट के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके माता पिता रिश्तेदार के यहां गमी में फेरा करने के लिए गए थे। गांव में रामायण पाठ हुआ था। इसके लिए गांव का ही युवक सोनेलाल उसके घर पर दूध लेने के बहाने आ गया।
युवती को अकेली देख छेड़छाड़ करने लगा। उसने बचाव के लिए शोर मचा दिया। इस पर आसपास के घरों के लोग दौड़े। लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत करने जाने पर आरोप है कि सोनेलाल के परिजनों ने मारपीट भी की। एसओ चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें