पुलिस ने भाजपा नेता के भाई को किया गिरफ्तार
मारपीट का मामला है दर्ज, एसडीएम न्यायालय में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। आलीपुर पट्टी निवासी एक युवक को पीटने के मामले में नामजद भाजपा नेता के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। मारपीट के मामले में भाजपा नेता सहित उनके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी निवासी अंबरीश पांडेय ने गांव के रहने वाले भाजपा नेता आशीष पांडेय उनके भाई आशुतोष पांडेय और अमरीश के खिलाफ पुत्र अगम को पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि पुत्र पेट्रोल पंप से घर वापस आ रहा था। तभी भाजपा नेता और भाइयों ने उसे हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी आशुतोष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि मारपीट के मामले में आशुतोष पांडेय को पकड़ा गया। उसे चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।