बाह। मंगलवार सुबह बस अड्डे के पास पाठक पुरा गांव निवासी अनुराग(22) बेहोश पड़ा मिला। रोडवेज कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां होश आने पर उसने बताया कि जहरखुरानों ने नशीले पदार्थ वाला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास से 90 हजार रुपये लूट लिए।
रामवीर पाराशर का पुत्र अनुराग दिल्ली में एक कंपनी में रिसेप्सनिस्ट के पद पर काम करता है। होली पर वह घर आ रहा था। निजी बस में सहयात्री बने जहर खुरानों ने नशीले पदार्थ का रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। उनके पास से 90 हजार रुपये लूट लिए। बस के चालक परिचालक उसे बाह अड्डे के पास बेहोशी की हालत में छोड़ गए। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। दो दिन पहले कलींजर निवासी अमन भी जहरखुरानों का शिकार हो चुका है। संवाद