फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ ही बढने लगे निमोनिया के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले में निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौमस में बीमारियों से बचाव की तरफ ध्यान दें।
विज्ञापन

मौसम में सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में निमोनिया से पीड़ित 22 मरीज पहुंचे। जिनमें से तीन को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने लोगों को बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल के निर्देश दिए हैं। कहा कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में निमोनिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। बच्चों की विशेष देखभाल की जाए। बुजुर्गों का भी सर्दी से बचाव को लेकर ख्याल रखा जाए। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में बच्चों को समय से उचित उपचार दिया जाए।
मैनपुरी। आलीपुर खेड़ा निवासी 60 वर्षीय रामखिलाड़ी को सांस लेने की दिक्कत के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें