राजकीय मेडिकल कॉलेज एटा
- फोटो : अमर उजाला
25.89 एकड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 25.89 एकड़ में बन रहा है। पीएसी-मारहरा रोड पर 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग व 9.45 एकड़ में उच्चीकृत अस्पताल शामिल किया गया है।
330 बेड का बना है मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में 330 बेड हैं। यह जिले के लोगों के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज जिलों के सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। अब लोगों को स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
कॉलेज में हैं 100 चिकित्सक
मेडिकल कॉलेज में विभिन्न रोगों के लगभग 100 चिकित्सक हैं। कॉलेज पहुंचने वाले रोगियों को इनके माध्यम से अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।
पांच साल बाद मिलना शुरू हो जाएंगे डॉक्टर
इस शैक्षिक वर्ष में एमबीबीएस के लिए प्रवेश किए जा रहे हैं। करीब पांच साल बाद इनका कोर्स पूरा होने पर कॉलेज से डॉक्टर मिलना शुरू हो जाएंगे।
- मेडिकल कॉलेज की लागत- 216 करोड़ 83 लाख रुपये
- मेडिकल कॉलेज में बेड- 330
- कॉलेज में चिकित्सक- 100
- कॉलेज को मिली एमबीबीएस की सीट- 100