सात दिनों से पानी के लिए भटक रहे लोहामंडी, गोकुलपुरा के लोग
लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन की पाइपलाइन टूटने के बाद से सात दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं। सोमवार को भी गोकुलपुरा, अशोक नगर, बेसन बस्ती, सेक्टर-16, आवास विकास कॉलोनी, राजनगर, पंचकुइयां, गढ़ी भदौरिया, जगदीशपुरा क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच सका। कुछ जगह पानी में पीलेपन की शिकायत आई। अर्जुन नगर के राजकुमार नागरथ ने बताया कि सोमवार को पानी मिला लेकिन बेहद गंदा और पीला था। गंगाजल से पहले जिस तरह की आपूर्ति थी, ठीक वैसा गंदा पानी था। गोकुलपुरा के सतेंद्र यादव ने बताया कि तीन दिन से पानी के लिए भटक रहे हैं। टैंकर केवल मेन रोड तक आता है, गलियों में पानी कैसे लाएं। कब आता है, कब चला जाता है, इसका भी पता नहीं चलता। अशोक नगर के बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाना पड़ रहा है। पड़ोसियों पर निर्भर हैं।
फिरोजाबाद: बैंक से रुपयों से भरा बैग पार, सीसीटीवी में नजर आया किशोर, एसओजी जांच में जुटी