फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 470 रुपये के पेट्रोल में 3.77 रुपये की चोरी, पेट्रोल पंप पर तेल लेते समय रहें सावधान! घटतौली का नया तरीका

Tue, 14 May 2024 09:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा में एक पेट्रोल पंप पर घटतौली के खेल का खुलासा हुआ है। पेट्रोल की चोरी इस कदर की जा रही थी कि ग्राहक को इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।  बांट-माप विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो मशीन सीज कर दीं।
 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर घटतौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन रोड स्थित गौरांग महाप्रभु फीलिंग स्टेशन पर ग्राहकों को चूना लगाते हुए पेट्रोल की घटतौली की जा रही थी। मंगलवार को बांट-माप विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर इस करतूत को पकड़ लिया। बांट-माप अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मंडलीय कार्यालय, आगरा को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। इधर, इस कार्रवाई से जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बांट-माप अधिकारी पवन यादव ने बताया कि मथुरा-वृंदावन रोड स्थित आईओसीएल कंपनी के गौरांग महाप्रभु फीलिंग स्टेशन के स्वामी नीरज अग्रवाल हैं। कई दिनों से उनके पास इस पेट्रोल पंप पर घटतौली व शिकायत करने पर ग्राहकों से अभद्रता की शिकायत प्राप्त हो रही थी।

ये भी पढ़ें - UP: बच्चे के हाथ में जो खिलौना है, वही बना मासूम की मौत की वजह; हादसा देख कांप गई घरवालों की रूह
 

इस पर उन्होंने टीम का गठन करते हुए मंगलवार दोपहर को औचक निरीक्षण कर जांच की। मौके पर दो नोजल यानी मशीनों से घटतौली का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि एक मशीन से पांच लीटर पेट्रोल लगभग 470 रुपये निकाला गया, जिसमें 30 एमएल कम पाया गया, यानि 3.02 रुपये का। 


ये भी पढ़ें -  UP: थानेदार की चैट, युवती से कहा- घर आ रहा हूं...फिर मिला ऐसा जवाब; हो गया वायरल
 
विज्ञापन

वहीं, दूसरी मशीन से पांच लीटर में 40 एमएल पेट्रोल कम पाया गया। यानि लगभग 3.77 रुपये का। ग्राहकों से ये चोरी बड़े ही आसान तरीके से की जा रही थी। इसके चलते दोनों मशीनों को सीज किया गया है। पवन यादव ने बताया कि ग्राहकों से भी जागरूक होने के अपील है। पेट्रोल भरवाते समय सावधानी बरतें।
 

ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में दामाद के साथ ससुर और सालों ने मिलकर किया ऐसा काम, घर वापस आकर खुद को मार ली गोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें