मैनपुरी। नगर के श्री पवनसुत जी महाराज मंदिर की स्थापना दिवस पर मंगवार को शहर में धूमधाम के साथ हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
क्षत्रिय स्वर्णकार सभा एवं मंदिर कमेटी के सौजन्य से निकाली गई शोभायात्रा करहल रोड स्थित श्री पवनसुत मंदिर से शुरू हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ रामभक्त हनुमान जी की आरती उतारकर किया गया। शोभायात्रा में छह रथ और तीन झाकियां सम्मिलित थीं। शोभायात्रा में विभिन्न आखाड़ों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर चल रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गें पर शोभायात्रा का भक्तों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में रवि वर्मा, चंद्रमोहन वर्मा, शुभम सिंह, शिवम वर्मा, अमित वर्मा, बसंत वर्मा, लव वर्मा, रामबाबू वर्मा, महेंद्र पाल सिंह, पिंकू वर्मा, रजत वर्मा, शिवम महोविया आदि शामिल रहे।