फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वंदे भारत ट्रेन के गेट में फंसा यात्री का हाथ, प्लेटफार्म पर घिसटता रहा

Wed, 03 May 2023 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का दरवाजा बंद हो गया और गेट में यात्री का हाथ फंस गया। इससे वह प्लेटफार्म पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। 
विज्ञापन
आगरा से नई दिल्ली ट्रॉयल के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर वंदे भारत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस के गेट में कैंट स्टेशन पर मंगलवार को यात्री का हाथ फंस गया। ट्रेन चलने लगी। हाथ फंसने से करीब तीन मीटर तक यात्री प्लेटफार्म पर घिसटता रहा। यात्रियों की चीखें निकल गईं। गनीमत रही कि गेट से हाथ बाहर निकल आया।

विज्ञापन


बल्केश्वर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी और बेटी के साथ ग्वालियर जा रहे थे। उन्होंने बड़े उत्साह से वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट कराया। कोच सी-छह में उनका टिकट कंफर्म था। नई दिल्ली से भोपाल के लिए चलने वाली वंदे भारत मंगलवार शाम 4:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। 

यहां ट्रेन का दो मिनट का ठहराव है। 30 से 40 सेकेंड ट्रेन के स्वचालित गेट खुलने में लगे। ट्रेन रुकी तो प्रदीप ने कोच सी-छह में परिवार सहित चढ़ने की कोशिश की। चढ़ने और उतरने वालों की भीड़ के कारण वह अपने बैग गेट से ट्रेन के अंदर पहुंचा पाए। अभी वह पत्नी और बेटी को चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे कि ट्रेन चलने लगी।

स्टेशन पर यात्रियों में चीखपुकार मच गई

ट्रेन चलने लगी तो प्रदीप ने गेट से अपना सामान उतारने की कोशिश की। तभी अचानक गेट बंद हो गया। गेट में प्रदीप का हाथ फंस गया। ट्रेन चलने लगी, तो प्लेटफार्म पर ही ट्रेन के साथ वह घिसटने लगा। तीन मीटर तक घिसटते हुए रहे। उनके पैर व घुटने छिल गए। यह दृश्य देख स्टेशन पर यात्रियों में चीखपुकार मच गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक बैग ट्रेन में ही चला गया

इसी दौरान प्रदीप का हाथ गेट से बाहर निकल आया। प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी जवान पहुंच गए। यात्री को उठाया। परंतु इस दौरान एक बैग ट्रेन में ही चला गया। प्रदीप ने स्टेशन प्रबंधक से शिकायत की। कंफर्म टिकट होने के कारण वंदे भारत के पीछे आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस में स्टेशन प्रबंधक ने उनकी यात्रा की व्यवस्था कराई।

स्पेनिश दंपती को करनी पड़ी थी चेन पूलिंग

तीन महीने पहले गतिमान एक्सप्रेस से आगरा आए स्पेनिश दंपती को कैंट स्टेशन पर शर्मसार होना पड़ा था। पांच मिनट के ठहराव में स्पेनिश दंपती गतिमान से प्लेटफार्म पर नहीं उतर सके। फिर उन्हें चेन पुलिंग करनी पड़ी। इसके बाद आरपीएफ ने एक घंटे तक स्पेनिश दंपती को थाने में बैठाए रखा। ताजमहल घूमने आए दंपती को कड़वा अनुभव हुआ।

पांच मिनट का करें ठहराव

प्रीपेड टैक्सी ड्राइवर यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा में हजारों पर्यटक आते हैं। दो मिनट के ठहराव में चढ़ने-उतरने के लिए मारामारी रहती है। स्टॉपेज बढ़ाकर पांच मिनट होना चाहिए। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए ट्रेन के अंदर और प्लेटफार्म पर एनाउंसमेंट होना चाहिए।

दुर्घटना की जांच कराएंगे

डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट का है। अगर किसी तरह की दुर्घटना हुई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें