फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Asthma Day 2023: अस्थमा रोगी न पड़ें मछली खाने या पूर्णिमा की खीर के भ्रम में, डॉक्टरों ने बताया उपचार

Tue, 02 May 2023 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शरद पूर्णिमा की खीर, मछली या फिर गर्म दिये से दागने के अवैज्ञानिक उपाय अस्थमा का उपचार नहीं हैं। ये महज एक प्रकार की भ्रांतियां हैं। ये उपचार उस समय दिए जाते हैं, जब इस बीमारी का असर कमजोर होता है।
विज्ञापन
डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व अस्थमा दिवस दो मई यानी आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्थिति के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी थीम 'अस्थमा  केयर फॉर ऑल ' रही। इस दौरान नि: शुल्क स्पाइरोकैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सलाह दी गई। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बोलते हुआ विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शरद पूर्णिमा की खीर, मछली या फिर गर्म दिये से दागने के अवैज्ञानिक उपाय अस्थमा का उपचार नहीं हैं। ये महज एक प्रकार की भ्रांतियां हैं। ये उपचार उस समय दिए जाते हैं, जब इस बीमारी का असर कमजोर होता है। ऐसे में मरीजों को लगता है कि उन्हें आराम मिल गया है, लेकिन ऐसा नहीं है ये नियमित दवा न  लेने से ये बीमारी गंभीर होती जाती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में इस दौरान नि: शुल्क स्पाइरोकैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सलाह दी गई। इस दौरान क्रार्यक्रम संयोजक सनी यादव, कुशाल शाक्य, राजा यादव, रॉविन वर्मा आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें - विश्व अस्थमा दिवस: SNMC के डॉक्टरों का अध्ययन, रोगियों ने खुद बनाई गंभीर समस्या, 92 फीसदी ने छोड़ दी दवा

असाध्य बीमारी है  अस्थमा

डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अस्थमा को आम भाषा में दमा भी कहा जाता है। यह फेफड़ों को प्रभावित  करने वाली एक ऐसी असाध्य बीमारी है, जो अगर किसी व्यक्ति को हो जाए तो यह जिंदगी भर रहती है। आज विश्व अस्थमा दिवस इस लेख के माध्यम से हम आपको अस्थमा से जुड़ी समस्याओं और उपचार के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

कार्यक्रम में जानकारी देते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सात प्रतिशत बच्चे इस रोग से ग्रसित 

विश्व  स्वस्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में अस्थमा के लगभग 26.2 करोड़  रोगी हैं। ग्लोबल बर्डन ऑफ़ डिसीसेस स्टडी 2019 के आंकलन  के अनुसार भारत में ही लगभग 3.4 करोड़ व्यक्ति अस्थमा से पीड़ित हैं इस प्रकार  दुनिया के 13 प्रतिशत रोगी भारत में है। “इंसर्च  अध्यन” के अनुसार भारत में लगभग  2 प्रतिशत वयस्क अस्थमा रोग से ग्रस्त हैं, वहीं  देश के विभिन्न शहरों में किये गए अध्यनों  में  5 से 18 प्रतिशत तक बच्चे इस लाइलाज रोग से पीड़ित मिले। हमारे द्वारा किये गए शोध में आगरा के लगभग 7 प्रतिशत बच्चों में यह रोग पाया गया । हर साल तकरीबन ढ़ाई लाख मौत इस बीमारी के कारण होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें