फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मॉल के बाहर पार्किंग को लेकर बवाल, मना करने पर कर्मचारी को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

Fri, 27 Mar 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मॉल के बाहर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर कार सवारों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए मारपीट करते आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मॉल के बाहर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर कार सवारों ने कर्मचारी से मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


कमला नगर की ओम विहार कॉलोनी निवासी पीड़ित विनोद कुमार चांगलानी ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब 8 बजे वह भगवान टाकीज स्थित सर्व एसआरके मॉल के बाहर खड़े थे। उसी दौरान कार में सवार चार अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। गाड़ी आगे खड़ी करने को कहने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई और सुनने में दिक्कत होने लगी। 

मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। थाना अध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें