फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के पंचमुखी महादेव: ग्वालियर के राजा दुलीचंद ने कराया था इस मंदिर का निर्माण, ये जुड़ी है मान्यता

Mon, 07 Aug 2023 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के मोहल्ला दुली स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर का इतिहास ग्वालियर से जुड़ा है। वहां के राजा ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर की मान्यता ये है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। 
 
विज्ञापन
पंचमुखी महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के मोहल्ला दुली स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। मान्यता है कि ग्वालियर के राजा दुलीचंद ने इसका निर्माण कराया था। धीरे-धीरे आस्था बड़ी तो श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। पिछले 35 वर्ष से गरीब-असहायों के लिए रसोई चलाई जा रही है। इसी मंदिर से होली पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का डोला निकाला जाता है। यहां सावन के सोमवार और शिवरात्रि को भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन

मंदिर में है श्रीराधा मोहन का दरबार

मंदिर परिसर में श्रीराधा मोहन का दरबार भी है। इसके साथ ही श्रीराम भक्त हनुमान, शिव परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां अलौकिक दिव्य शक्तियां हैं। प्रत्येक दिन शिवलिंग सहित अन्य सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना होती है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की ओर से रुद्राभिषेक करने के बाद फूलबंगला सजाया जाता है। शाम को आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होता है।

ये भी पढ़ें -  Vankhandi Mahadev: वनखंडी महादेव मंदिर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग का नहीं मिलता कोई छोर, पढ़ें इतिहास और महत्व

होती हैं सभी विपदाएं दूर 

मंदिर महंत अभय मिश्रा ने बताया कि श्रीपंचमुखी महादेव विपदाएं दूर करने वाले हैं। जो श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा अर्चना करने आते हैं और श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

ये भी पढ़ें -  स्मार्ट चाबी का कमाल: लिफ्ट लेकर बदमाशों ने लूटी कार, पर भूल गए ये जबरदस्त फीचर; एक किमी ही दौड़ा सके
विज्ञापन

ये कहते हैं भक्त 

वहीं यहां आने वाले भक्त प्रदीप दीक्षित उर्फ कल्लू का कहना है कि 'मैं समय-समय पर परिवार के साथ मंदिर में रुद्राभिषेक करता हूं। मंदिर में आने से मन को शांति मिलती है। नियमित पूजन और दर्शन करने से श्री पंचमुखी महादेव भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।'

ये भी पढ़ें -  UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें