फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से बड़ी खबर: शिव मंदिर में पूजा करते समय भरभराकर गिरी छत, किशोरी की मौत; पांच लोग हुए घायल

Mon, 07 Aug 2023 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सावन के पांचवें सोमवार होने के चलते शिव मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे। उसी समय मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई, जबिक पांच लोग घायल हुआ हैं। 
विज्ञापन
शिव मंदिर में पूजा के वक्त गिरी छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। छत के मलबे में कई लोग दब गए। वहीं इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छत का मलबा हटाते हुआ रेस्क्यू किया। हादसे में घायल पांच महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

 

यहां की है घटना

शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिरी। बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में ज्योति नाम की किशोरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि बारिश में पानी की वजह से मंदिर परिसर में बने कमरे की छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया। शाहगंज थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें