कासगंज। जिले में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए 18 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकरण के आधार पर फसल की खरीद की जाएगी। जिससे किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके। खरीद को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में बड़ी संख्या में किसान धान की फसल उगाते हैं। इस बार 15 हजार हेक्टेयर में फसल उगाई गई है। बारिश अच्छी होने से कृषि विभाग ने 50 हजार मीट्रिकटन धान के उत्पादन का अनुमान लगाया है। शासन से 1 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासन से मोटा धान का भाव 1940 रुपये क्विंटल निर्धारित किया है। इसके साथ ही 124000 मीट्रिंकटन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इन स्थानों पर होगी धान की खरीद
खाद विभाग के केंद्र- मंडी परिसर, पीडीएस गोदाम सोरों,पीडीएस गोदाम सहावर, पीडीएस गोदाम अमांपुर, पीडीएस गोदाम पटियाली, पीडीएस गोदाम गंजडुंडवारा, पीडीएस गोदाम सिढ़पुरा। पीसीएफ के खरीद केंद्र- क्षेत्रीय सहकारी समिति सोरों, क्षेत्रीय सहकारी समिति सहावर, क्षेत्रीय सहकारी समिति पटियाली, क्षेत्रीय सहकारी समिति थाना दरियावगंज, क्षेत्रीय सहकारी समिति गंजडुंडवारा, क्षेत्रीय सहकारी समिति नवाब गंज नगरिया, क्षेत्रीय सहकारी समिति बछोरा विछुइयां, क्षेत्रीय सहकारी समिति खरीगातीपुर। एफसीआई के खरीद केंद्र- कासगंज व गंजडुंडवारा।