20एमएनपी-08-आलीपुर खेड़ा चौक पर रखे ताजियों के साथ समुदाय के लोग
- फोटो : MAINPURI
कुसमरा। नगर में ताजिया सुपुर्दे खाक करने की नई परंपरा का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया। शिकायत पर शुक्रवार रात पहुंची पुलिस ने कब्रिस्तान में दफन ताजिया निकलवाकर नहर में विसर्जित कराए। लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मुहर्रम के मौके पर शुक्त्रस्वार देर रात कटरा मोहल्ला स्थित ईदगाह कब्रिस्तान पर मुस्लिम परिवार के कुछ युवाओं ने ताजिया सुपुर्दे खाक कर दिए। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। पदाधिकारियों का कहना था कि कुसमरा में ताजिया रखने और उन्हें सुपुर्दे खाक करने की परंपरा नहीं है। जानकारी मिलने पर चौकी ?इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, विहिप के आदित्य पांडेय से बातचीत करने के साथ ही ताजिया सुपुर्दे खाक करने वाले परिवारों को मौके पर बुलाया। आपसी सहमति के बाद दफन किए गए ताजिया को निकलवाकर पुलिस ने लोअर गंग नहर में विसर्जित कराया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद ताजिया को कब्रिस्तान से हटाकर नहर में विसर्जित कर दिया गया है। स्थिति सामान्य है।
-अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव।